सोशल मीडिया सेंसेशन कोमल खरात!

इंस्टाग्राम रील्स और यूट्यूब व्लॉग्स के जरिए करोड़ों दिलों पर राज करने वाली कोमल खरात आज इंटरनेट का एक जाना-माना नाम हैं।

Image|Instagram|komal.kharatt

महाराष्ट्र से है खास कनेक्शन

कोमल का जन्म 13 अगस्त 1998 को महाराष्ट्र में हुआ था। उन्होंने एयर होस्टेस का डिप्लोमा कोर्स भी पूरा किया है।

Image|Instagram|komal.kharatt

ऐसे शुरू हुआ सफर

कोमल ने अपने करियर की शुरुआत शॉर्ट वीडियो ऐप टिकटॉक (TikTok) से की थी, जहाँ उनके वीडियो रातों-रात वायरल हो गए थे।

Image|Instagram|komal.kharatt

दोस्ती से शादी तक का सफर

कोमल और बॉब हटनोलकर पहले अच्छे दोस्त बने और फिर प्यार में बदल गए। नवंबर2021 में दोनों ने धूमधाम से शादी कर ली।

Image|Instagram|komal.kharatt

सुपरहिट हैं इनके व्लॉग्स

यूट्यूब पर @bobnkomal चैनल के जरिए यह क्यूट कपल अपने डेली लाइफ व्लॉग्स और प्रैंक्स से फैंस का भरपूर मनोरंजन करता है।

Image|Instagram|komal.kharatt

फर्जी वीडियो का हुईं शिकार

हाल ही में कुछ मीम पेजेस और ट्रोल्स ने कोमल के नाम से एक फर्जी और आपत्तिजनक वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर दिया।

Image|Instagram|komal.kharatt

तिल(Mole) से खुला राज!

कोमल ने रोते हुए सच्चाई बताई कि वीडियो फेक है। उनके गले पर एक स्पष्ट तिल है, जबकि वायरल वीडियो वाली लड़की के शरीर पर ऐसा कोई निशान नहीं है।

Image|Instagram|komal.kharatt

फैंस और पति का मजबूत भरोसा

इस मानसिक प्रताड़ना के समय में पति बॉब अपनी पत्नी के साथ ढाल बनकर खड़े रहे और फेक न्यूज फैलाने वालों को करारा जवाब दिया।

Image|Instagram|komal.kharatt